जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या

भोजपुर
जनादेश न्यूज़ भोजपुर( भूपेंद्र कौशिक)
उदवंतनगर के एड़ौरा गांव में शनिवार की सुबह मीन विवाद में हुई फायरिंग में गुड्‌डू दास को गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं पैर में लगी। सूचना पाते ही घटनास्थल पर उदवंतनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार पहुंचे और गोली लगे बुजुर्ग को सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति देखते हुए बुजुर्ग को सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में गुड्‌डू दास की मौत हो गई। इधर, गोलीबारी से पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें कई लोग जख्मी हुए हैं।
मालिकाना हक को लेकर विवाद
उदवंतनगर अंचल कार्यालय के सीआई अनिल सिंह ने बताया कि जमीन के मालिकाना हक को लेकर बहुत पहले से ही दोनो पक्ष में विवाद चल रहा था। जिसको को लेकर न्यायालय में भी मामला चल रहा था। शुरू से ही गुड्डू दास पक्ष का जमीन पर दखल- कब्जा था। इनके द्वारा ही जोताई का कार्य भी किया जाता था। नया सर्वे से लेकर चकबंदी में इस पक्ष का ही नाम दर्ज है। दूसरे पक्ष का पक्ष का कहना है कि पुराने सर्वे में हमारा नाम है।