गरीबों की मदद के लिए सरकार सदैव तत्पर : श्रवण कुमार

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर : राजगीर प्रखंड के विभिन्न हादसों में मरने वाले लोगों के परिवार के बीच पूर्व मंत्री सह विधायक श्रवण कुमार ने आपदा के तहत चार-चार लाख का चेक वितरण किया। आपदा का लाभ खैरा चमन गांव के निवासी मोहम्मद असगर जी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी मृतक के आश्रित उनकी पत्नी शकीला खातून को चार लाख का चेक प्रदान किया गया
राजगीर प्रखंड के गोरौर पंचायत के जमालपुर खरजम्मा निवासी पिंकी देवी को चार लाख का चेक प्रदान किया गया पिंकी देवी के पति स्व श्रवण मिस्त्री की सडक दूर्घटना में डुबने से मौत हुई थी व
राजगीर प्रखंड के नाहुब पंचायत के सीमा गाँव के स्व राकेश कुमार जी की मृत्यु सडक दूर्घटना में हो गई थी उनके परिजन को परिवारिक लाभ योजना से 20 हजार का चेक प्रदान किया गया तथा आपदा विभाग के द्वारा चार लाख की सहायता राशि प्रक्रिया के अधीन है। पूर्व मंत्री सह विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार आपदा में मरने वालों को निश्चित तौर पर लाभ पहुंचा रही है। इसके लिए उन्हें जो कानूनी प्रक्रिया है उसे पूरा करना होगा। सूबे की सरकार सबों को योजनाओं का लाभ दे रही है। आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद राज सरकार के द्वारा किया जा रहा है चाहे वह महादलित हो चाहे दलित सबों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना से लेकर पोशाक राशि और साइकिल के लिए राशि दे रही है। हर पंचायत स्तर पर हाईस्कूल खोले जा रहे हैं। इससे लड़कियों को अब पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांवों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। महिलाएं जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस मौके पर बीडीओ मिथलेश बिहारी वर्मा, सीओ मृत्युंजय कुमार, जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रमुख जीतेन्द्र राजवंशी, पीओ राकेश रंजन, अजीत कुमार वर्मा, जयराम सिंह, अरुण कुमार, श्याम महतो, ,मनु प्रसाद, मुरारी प्रसाद, मनोज कुमार, सहित अन्य मौजूद थे।