कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 हुई चौबीस घंटे में तीन इंदिरा आवास सहायक मिले पोजीटिव

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
जिले के कोरोना के दूसरे लहर का कहर तेज़ी से पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में तीन आवास सहायक सहित 11 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये तीनो सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टेस्ट कराया था। आठ लोगो की कोरोना जाँच पॉजिटिव बरबीघा क्षेत्र से भी आया है। जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या अब बढ़कर 92 हो गयी है। जिसमे से तीन की मौत भी हो गयी है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजो की संख्या 89 रह गयी है । अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामलों में से सात को जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा है। शेष घर पर रह कर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी की देखभाल कोरोना प्रोटोकल के अनुसार कर रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनायीं गयी विशेष टीम द्वारा पॉजिटिव के परिजन और सम्पर्को का नमूना भी कोरोना टेस्ट के लिए लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बार आरटीपीसीआर जाँच पर ज्यादा जोर दे रहा है। इसी जाँच के लिए नमूने भी अधिक संख्या में लिए जा रहे हैं।