कांग्रेस विधायक ने किया कब्बडी प्रतियोगिता का उद्घाटन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शनिवार को सदर प्रखंड के कामता गांव में खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता समारोह के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बरबीघा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार ने भाग लिया। उन्होंने ने प्रतियोगिता का उदघाटन फीता काटकर एवम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल के बिना किसी भी क्षेत्र का चतुर्दिक विकास नही हो सकता उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में कब्बडी और कुश्ती का खेल प्राचीन काल से चला आ रहा है। इन खेलों से आदमी स्वस्थ रह सकता है। जबकि इस खेल में अब्बल रहने वाले खिलाड़ी विश्व स्तर पर भी आयोजित होनेवाले प्रतियोगिताओं तक अपनी जगह बना सकते है। उन्होंने कहा पहले इसे गांव , देहात और अनपढ़ लोंगो का खेल माना जाता था। लेकिन आज यह विश्व मे अपनी जगह बना लिया है। विधायक ने खेल को खेल की भावना के साथ आपसी सौहार्द के बीच खेलने की अपील की। साथ ही खेल के विकास में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।