करंट लगने से युवक की मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कैथावां गांव में बिजली का करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक प्रेम शंकर सिंह गांव के राम नरेश सिंह का पुत्र बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि युवक धान की फसल देखने खेत पर गया था। तभी टूटे बिजली के तार से स्पर्श हो जाने से युवक करंट के चपेट में आ गया। बाद में उसे गम्भीरवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के उपरांत पुलिस ने लाश को जब्त कर ली। जिसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। युवक की असामयिक मौत के बाद पूरे गांव में मातम
पसर गया।उधर लोजपा के जिला महासचिव सौरव कुमार और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल जी तथा पूर्व मुखिया श्यानन्दन सिंह ने युवक की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।