रजौली (नवादा)अनुमंडल क्षेत्र के रजौली व अकबरपुर प्रखंड में आने वाले त्योहारों ईद,छठ,रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला पुलिस और स्पेशल एक्शन टीम,रैपिडैकसन फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला।नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर यह मार्च असामाजिक तत्वों में भय पैदा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया।फ्लैग मार्च रजौली थाना से शुरू हुआ। यह बीच बाजार,नीचे बाजार जगजीवन नगर, पुरानी बस स्टैंड होते हुए अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर प्रखंड में खत्म हुआ।फ्लैग मार्च में एसडीपीओ गुलशन कुमार,आरएएफ डीसी संजीत कुमार अकबरपुर थानाध्यक्ष संजीत राम रजौली अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार और रक्षित बल के अधिकारी शामिल रहे हैं।एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।संवेदनशील क्षेत्रों में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।विशेष फोर्स संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखेगी।रामनवमी, छठ और ईद के दौरान जुलूस और भीड़ वाले इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।साथ ही कहा है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।