जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा।एक महिला द्वारा ब्लैकमेल किये जाने से परेशान युवक के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने और एक सुसाइट नोट छोड़ दिए जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने पटना में सी छापामारी कर महिला को गिरफ्तार कर की।। इस मामले में पुलिस ने पटना के बोरिंग रोड से महिला मनिषा देवी को गिरफ्तार कर यहां अपने साथ लाई है। छापामारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक लीलाधर झा ने किया ।मालूम हो कि बृहस्पतिवार की सुबह नारायणपुर मोहल्ले में एक युवक ने पटना की एक तलाक शुदा महिला के द्वारा लगातार ब्लैकमेल किये जाने से तंग आकर अंत मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया था। मृतक नारायणपुर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार था।मौके पर मिले सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है।मेरे मौत का कारण सिर्फ और सिर्फ मनीषा देवी है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है।इसमें मेरे परिवार वालों का कोई दोष नही है।वहीं मरने से पहले गले मे फंदा लगाकर युवक ने अपनी फोटो वट्सप पर महिला को भी भेजा था।इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया की युवक तीन वर्ष पूर्व भागकर आसाम चला गया था। और वहाँ अपने मौसी के यहाँ रहकर एक होटल में काम करने लगा। जहां उसकी मुलाकात पटना निवासी तलाकशुदा एवं तीन बच्चे की मां रही महिला मनीषा देवी से हुआ।उसने उसे ज्यादा पैसे देने का लालच देकर बहला-फुसलाकर पटना ले आई।जहां उसने युवक का लगातार यौन शोषण किया।दो महीने साथ रहने के बाद युवक भाग कर अपने घर चला आया।जिसके बाद से महिला के द्वारा लगातार उसे ब्लैक मेल किया जा रहा था।अपने पास रहने के लिए दबाब बनाया जा रहा था।केस में फंसाने और पूरे परिवार को जेल भेज देने की बात कर उसे मानिसक रूप से परेशान किया जा रहा था।युवक के इनकार करने के बाद महिला ने युवक पर पहले चोरी का केस अपने एक परिचित से फुलवारी शरीफ थाना में करवाया।उसके बाद भी युवक नहीं माना तो उस पर महिला ने पटना में रेप केस कर दिया।
पीड़ित पिता ने बताया कि तीन वर्ष से महिला के द्वारा लगातार मानिसक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।जिसके कारण पूरा परिवार काफी परेशान चल रहा था।जिससे तंग आकर युवक ने अंत खुदखुशी कर ली।घटना को लेकर पीड़ित पिता ने महिला को नामजद अभियुक्त बनाते हुए उस पर अपने पुत्र को आत्म हत्या के लिए उकसाने एवं ब्लैक मेल करने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।इस संबंध में जयशंकर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है।
