अग्निपीड़ित किसानों के खेत पहुंचे पूर्व मंत्री श्रवण कुमार,दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के चरुईपर गांव के अहरी खंधा पहुंचे पूर्व मंत्री श्रवण कुमार। पूर्व मंत्री श्री कुमार ने अहरी खंधा पहुंचकर आगजनी में जले हुए किसानों का धान व धान का पुंज को देखा। जले हुए धान व धान का पुंज देख पूर्व मंत्री श्री कुमार भी भावुक हो गये। बताते चले कि बीते शनिवार की रात चरुईपर के कुसं अविनाश कुमार मौर्य,रामोतार प्रसाद,रामनंदन प्रसाद व अनिल प्रसाद के चौदह एकड़ खेत के उत्पादित सूखा हुआ करीब ढाई सौ क्विंटल धान व 30 हजार नेवारी का पुंज में आग लगने से धान व पुंज जलकर खाक हो गया था। मंत्री ने सभी पीड़ित किसानों को धैय रखने को कहा। वहीं किसानों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर पूर्व मंत्री श्री कुमार ने अंचलाधिकारी व जिला कृषि पदाधिकारी को फोन कर इस आगजनी के मामलों को जांच कराकर पीड़ित किसानों को आपदा के तहत सहायता प्रदान करने को भी कहा। मौके पर बबलू कुमार,रणधीर कुमार, सिकंदर चौहान,कवींद्र कुमार मौर्य,चुन्नी महतो सहित अन्य मौजूद थे।