सुधीर पोरिका समेत 2 SP, 4 DSP व एक SDM सस्पेंड, कई अन्य अधिकारी भी नपे

बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
 : बिहार में अवैध बालू खनन मामले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बड़ी कार्यवाही की गयी है. भोजपुर के ततकालीन एसपी राकेश कुमार दुबे, औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी सुधीर पोरिका, चार डीएसपी तनवीर अहमद, पंकज कुमार रावत, अनूप कुमार और संजय कुमार को निलम्बित कर दिया गया है. वहीँ एक एसडीएम् सुनील कुमार को भी निलंबित किया गया है. जबकि खनन विभाग के छः अधिकारियों को भी निलम्बित कर दिया गया है. वहीँ इस मामले में विभाग ने अनुज कुमार तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी कोईलवर, राकेश कुमार तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी पालीगंज और बसंतराय तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी,वरुणा औरंगाबाद को निलंबित किया गया है. 
वहीँ अवैध बालू खनन मामले में परिवहन विभाग ने भी कार्रवाई की है. विनोद कुमार MVI भोजपुर को अवैध बालू खनन से जुड़े लोगों को मदद पहुंचाने के मामले में निलंबित किया गया है. 
बताते चलें की अवैध बालू खनन मामले में अब तक 2 जिलों के sp समेत कुल 41 अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा था की कुछ लोग गड़बड़ी करने में लगे रहते हैं. इसके लिए उन्होंने अधिकारीयों को चेताया भी था.