शेखपुरा : बृहस्पतिवार को साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग ओनामा के परिसर में पौधरोपण का कार्य किया गया। जिसमें महाविद्यालय के अध्यक्ष अंजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। , जिनके दिशानिर्देशन में यह कार्य संपन्न हुआ। महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मीयो के द्वारा एक-एक औषधिय एवं फलदार पौधे लगाए गए इसके साथ ही यह संकल्प भी लिया गया कि इसकी देखभाल वे स्वयं करेंगे। इस पौधरोपण कार्यक्रम में सर्वेश कुमार राय के द्वारा लीची का पौधा, राकेश गिरी के द्वारा आंवला का पौधा, प्रियंका कुमारी के द्वारा आम का पौधा, विश्वजीत कुमार के द्वारा अनार का पौधा, राजाराम के द्वारा अशोक का पौधा, रघुबीर शंकर के द्वारा जामुन का पौधा, आसित अमन के द्वारा शमी के पौधा तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मियों के द्वारा भी विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया।