बरबीघा : नगर में दो बाईक चोरी की घटनाएं लगातार घट रही है। शायद कोई ऐसा दिन होगा जो उस दिन बाईक की चोरी की घटना शहर में न घटी हो।शहर में एक दिन के बाद एक बाइक की चोरी हो रही है। गिरोह के चोरों को तनिक भी पुलिस का कोई भय नहीं है। बीती देर शाम केनगर क्षेत्र के पुरानी शहर (डाकघर के पीछे) मोहल्ले से अरविंद प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार की लाल रंग का पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई।इस बाबत बाइक मालिक ने बताया कि उसने बीती शाम को अपने घर के दरवाजे पर बाइक खड़ा किया था। शाम 6 बजे तक बाइक वहीं थी, पर 7 बजे के लगभग जब बाहर निकलकर देखा तो बाइक गायब थी। जो काफी खोज-बीन के बाद भी नहीं मिली। बाइक का नम्बर बी आर 21 एल 4716 है।