सभी सन्दिग्ध दस लोंगो का जांच में कोरोना निगेटिव मिलासन्दिग्ध लोंगो का सेंपल लेने पर्याप्त किट्स :एसीएमओ

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। कुछ पूर्व नगर क्षेत्र के अहियापुर मस्जिद में लॉकडाउन में फंसे चार संदिग्ध लोंगो सहित सभी दस लोंगो के स्वाव जांच के दौरान कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जबकि अब तक यह जिला कोरोना वाईरस से मुक्त रहा। जिसके कारण जिलेवासियों में व्याप्त भय और संशय की स्थिति कम होने लगी। फिर इससे बचाव और फैलने का डर लोंगो में बना है। अभी भी जिलावासी लॉक डाउन का अनुपालन कर रहे है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत स्तर पर बाहर के प्रदेशों से आये लोंगो को ठहराने हेतु बनाये गए कोरेनटाईंन सेन्टरों में ठहराये गए लोंगो में रविवार की शाम तक किसी व्यक्ति में बुखार , सर्दी खांसी और फेफड़े में जकड़न की कोई शिकायत नही मिली है। इस बाबत एसीएमओ डॉ एस के झा ने बताया कि पंचायत स्तर पर बनाये गए कोरेनटाईंन सेन्टरों पर सम्बंधित पीएचसी में तैनात चिकित्सक नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कि पूर्व में राज्य सरकार सन्दिग्ध व्यक्ति के स्वाव का सेंपल लेने हेतु महज दस पीपी किट उपलब्ध कराई थी। लेकिन दूसरी खेप में सरकार इस जिला को लगभग 2 सौ पीपी किट मुहैया करा दी है। उन्होंने कहा कि यहाँ अब किसी संसाधनों की कोई कमी नही है। बस लोग लॉक डाउन का अनुपालन करते हुए बचाव के उपाय को अख्तियार करें।