सत्यापनकर्ता की कमी के कारण डाटा का सत्यापन में विलम्ब

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिले में कोविड-19 महामारी के तहत टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है । टीकाकरण के उपरांत डाटा को सत्यापन करना जरूरी है। सत्यापनकर्ता की कमी के कारण डाटा का सत्यापन ससमय नहीं हो पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने प्रखंडों एवं पंचायतों में कार्यरत पंचायती राज विभाग के कार्यपालक सहायकों को टीकाकरण के तहत अपने अपने प्रखंडों के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों से संपर्क कर उनके द्वारा किए गए प्रतिनियुक्त स्थल पर कार्य करने को कहा है। इसके साथ ही प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है ।संबंधित कार्यपालक सहायकों को डांटा सत्यापन से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण देते हुए कार्य लेना शुरू करें। इस संबंध में 28 डाटा ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति पंचायत स्तर पर की गई है। इस बीच जिला स्थापना शाखा ने कार्य हित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यपालक सहायक शशि कुमार और आईटी सहायक अरुण कुमार को आरटीपीएस कार्यालय में नए स्थान पर भेजा है। शशि कुमार को आरटीपीएस कार्यालय जिला मुख्यालय में और अरुण कुमार को अनुमंडल कार्यालय शेखपुरा में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि इसके पूर्व सभी कार्यपालक सहायक और आईटी सहायक का तबादला कर दिया गया था।