शोक सभा आयोजित कर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : बीजेपी के प्रथम जिला अध्यक्ष एवम तेली – साहू समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के आकस्मिक निधन के बाद शोक सभा आयोजित कर उन्हें भाव भिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के ठाकुरबाड़ी धर्मशाला प्रांगण में बृहस्पतिवार को केदार साव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे तेली साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साव, सूर्यमणि कुमार, आशीर्वाद कुमार भारतीय , राहुल कुमार, रामचन्द्र साव, पंकज कुमार , जैकी कुमार सहित अन्य ने भाग लिया। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि 56 वर्षीय बीजेपी नेता का आकस्मिक निधन गत 19 अप्रैल को हो गया था।