शिक्षा सेवक सुभाष चौधरी को शिक्षकों द्वारा दिया गया भव्य विदाई, इनके कार्यों को समाज के शिक्षा के लिए लोगों ने काफी उपयोगी माना

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शिक्षा सेवक श्री सुभाष चौधरी प्राथमिक विद्यालय बैरागीबाग मसौढी के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र राय एवं मंच संचालन विजय कुमार रजक ने किया।इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मसौढ़ी,बि आर पी सबिता कुमारी,कौशल किशोर सिंह,शिक्षा सेवक मुगलेश्वर चौधरी,महेश चौधरी,उत्तम कुमार, धनंजय चौधरी,आरती कुमारी,सरिता कुमारी,तालमी मरकज एजाज अंसारी, कलीम उद्दीन ,शब्बा प्रवीण सहीत सैकड़ों शिक्षा सेवक उपस्थित रहे।इस मौके पर गीत संगीत के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सेवानिवृत्त शिक्षा सेवक सुभाष चौधरी के कार्यों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मसौढ़ी ने अनुकरणीय एवं प्रेरणा स्रोत कहा सभी वक्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में शिक्षा सेवकों की भुमिकाओं पर प्रकाश डालते हुए इनके कार्यो को समाज के शिक्षा के लिए काफी उपयोगी बताया।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना