लीड बैंक मैनेजर का आगरा तबादला,कर्मठ बैंक अधिकारी के रूप में जाने जाते थे भगत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिले के लीड बैंक मैनेजर सुभाष कुमार भगत का स्थानांतरण यूपी के आगरा हुआ है। आगरा स्थित केनरा बैंक के असिस्टेंट रीजनल मैनेजर बनाकर उन्हें यहां से भेजा गया है। वे गत 4 जून 2018 को अग्रणी जिला प्रबन्धक बनकर आए थे।लगभग तीन वर्षों बाद इनका स्थानांतरण यहां से किया गया।इनके स्थान पर झारखंड के धनबाद से शांति भूषण को यहां का नया लीड बैंक मैनेजर बनाकर भेजा गया है। जिला के एक कर्मठ और सरल स्वभाव के बैंक अधिकारी के रूप में बैंकिंग क्षेत्र में इनकी पहचान थी। इनके नेतृत्व में राष्ट्रीयकृत बैंकों ने काफी विकास किया।साथ ही आम जनता के अनेकों कार्य निपटाए गए।