लव के चक्कर में युवक ने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण की रची साजिश,परिजनों से मांगा 11 लाख रुपए की फिरौती

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
कतरीसराय : प्रेम में पागल युवक ने प्रेमिका से शादी कर घर बसाने की लालसा में प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रच दिया तथा परीजनों से ग्यारह लाख रुपये कि फिरौती मांगा अपहरण की साजिश को सच दिखाने के लिए घर में फोटो भेजा अपहरण के ड्रामा को सफल बनाने के लिए अपने आप को दोस्त के सहयोग से अपने आप को बंधा कर अपने दोस्त से अपने मोबाइल में फोटो खिंचवा कर भाई के मोबाइल पर भेजा जिसे देखकर परिजनों ने स्थानीय थाने में अपहरण का लिखीत शिकायत दर्ज कराया.शिकायत पर पुलिस सक्रिय होकर मोबाइल लोकेशन से जांच शुरू किया मामले का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि कतरीडिह निवासी ललन रविदास के पुत्र मुन्ना कुमार के अपहरण का शिकायत दर्ज कराया गया था जांच में मोबाइल लोकेशन कतरीडिह गाँव में मिला तो गोरे मांझी के घर छापेमारी कर उसके पुत्र सुरज मांझी को गिरफ्तार किया गया वहीं ललन रविदास के पुत्र मुन्ना कुमार को भी सकुशल बरामद किया गया. पुछताछ में दोनों आरोपीयों ने बताया कि मुन्ना अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था पैसा के लिए खुद का अपहरण की साजिश रच कर हम से सहयोग लिया है सारा माजरा समझ में आते ही दोनों पर प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया गया