मसौढ़ी : मोरहर नदी में डूबने से वार्ड सदस्य की मौत हो गई।प्राप्त सूचना के अनुसार मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चूल्हाईचक गांव निवासी65वर्षीय वार्ड सदस्य श्याम नारायण चौधरी की मौत मोरहर नदी में डूबने से हो गई।जानकारी के मुताबिक श्याम नारायण चौधरी मवेशी को चराने के लिए गांव के पास नदी पर गए हुए थे।मवेशी घर चल आया श्याम नारायण चौधरी जब घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो देखा कि उनका शव नदी में तैर रहा है।परिजनों के द्वारा शव को नदी से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया।परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।