शेखपुरा।जिले के अरियरी थाना अंतर्गत मसौड़ा गांव में बदमाशों ने मारपीट कर अरविंद कुमार को घायल कर दिया। अरविंद कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया है कि पुरानी विवाद मे अरविंद कुमार पर उसके चाचा जमाहीर रविदास और उसका पुत्र मुरारी रविदास ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जब घायल शौच से अपने घर आ रहा था। यह घटना बीते शाम की बताई गई है।