आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को ममता कुमारी, माननीय सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग – आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल , बिहारशरीफ में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनना, उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। सुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति संबंधी विवाद एवं अन्य सामाजिक-कानूनी समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा “आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से आयोग स्वयं महिलाओं तक पहुँचकर न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को शीघ्र कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। महिलाओं को कानूनी सहायता, परामर्श एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के विरुद्ध बिना भय के आगे आएँ और राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना एवं उन्हें न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सुनवाई के तहत पुराने मामले 27 एवं 1 नए मामले की सुनवाई हुई। जिसमें से कुल 8 मामलों की निष्पादन किया गया। शेष मामलों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (icds), नालन्दा, ख्याति यादव, लीगल एक्सपर्ट, संगीता कुलश्रेष्ठ, पीo एo प्रशासनिक अधिकारीगण, महिला संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।