बिहार में स्वास्थ्य विभाग का फिर गजब कारनामा मरे हुए PHC प्रभारी को प्रमोशन देकर किया गया ट्रांसफर

पटना
जनादेश न्यूज़ बिहार
पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले सीवान में स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा सामने आया है, जिसमें एक मृत स्वास्थ्य अधिकारी का गोपालगंज में ट्रांसफर कर दिया गया है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर PHC प्रभारियों की अलग-अलग जगहों पर पदोन्नति करते हुए पोस्टिंग की है, जिसमें सीवान के महाराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राजेश्वर प्रसाद सिन्हा को पदोन्नति देते हुए गोपालगंज के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO) के पद पर तैनात किया गया है।
19 अप्रैल को सीवान के महाराजगंज के तत्कालीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी राजेश्वर प्रसाद सिन्हा कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिनका इलाज के दौरान 6 मई को निधन हो गया था। उसके 2 माह बाद भी स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं कि उसके PHC प्रभारी कहां है।