अरियरी : प्रखण्ड के वृन्दावन में मोटरसाइकिल से गिरकर एक 50 वर्षीय महिला रीता देवी की मौत हो गई। महिला जंगलीबीघा गांव निवासी स्व श्याम सुंदर महतो की विधवा थी।बताया गया है कि उक्त महिला अपने बेटा के साथ मोटरसाइकिल से कहीं से शादी में भाग लेकर अपने गांव जंगलीबीघा लौट रही थी। इसी क्रम में वृदावन गांव में उक्त महिला अचानक मोटरसाइकिल से गिर पड़ी। बेहोशी अवस्था में शेखपुरा के किसी निजी क्लीनिक पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने गंभीर अवस्था देखते हुए रेफर कर दिया। वहां से लौटने में रास्ते में ही मौत हो गई। मालूम हुआ कि मृतक के पति का भी 4–5 साल पहले दुर्घटना में मौत हो चुका है। मृतिका के तीन बेटे और दो बेटी हैं। एक बेटा की शादी हुई है और सभी अभी ऐसे ही हैं।