बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखोपुरसराय । रविवार को बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को दो बाइक की आमने सामने तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए । जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा बरबीघा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जख्मी युवक की पहचान अंबारी गांव निवासी 18 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में की गई एवं अन्य दो लोगों की पहचान नहीं की जा सकी ।इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अंबारी गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही इस घटना की सूचना मिलते हैं शेखोपुरसराय की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया।