शेखपुरा : सोमवार को यहां फैलेरिया से बचाव को लेकर किट का वितरण किया गया। जिला संचारी रोग निवारक पदाधिकारी डा अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। सिविल सर्जन कार्यलय के सभागार में आयोजित इस बैठक में फैलेरिया ग्रसित खासकर हाथी पाव वाले के उपचार और देखभाल के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने साथ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा कृषण मुरारी प्रसाद सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारी डा शांतनु कुमार और सभी प्रखंड के स्वस्थ्य प्रंधक मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित हाथीपाँव लोगो को सुरक्षा किट प्रदान किया गया। इन सभी को इसके इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी गयी। इसके बाद सभी बचाव किट प्रखंड स्तर पर ऐसे रोगियों के बीच वितरण के लिए दिया गया। बैठक की शुरुआत करते हुए डा आशिक कुमार सिंह ने लोगो को फैलेरिया से बचाव के उपाय बताया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी फैलेरिया ग्रसित लोगो की सूचि तैयार की जा रही है। इन सभी को सरकार के मानको के अन्सुअर सभी प्रकार के उपचार और पुर्नवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। सभी ऐसे ग्रसित लोगो को उपलब्ध कराये जाने वाले सुरक्षा किट के माध्यम से वे घर पर रह कर ही अपना खुद इलाज कर सकते हैं। उन्हें अस्पताल लाने की आवश्यकता नहीं है। फैलेरिया संचारी रोग के बारे में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने भी वहां उपस्थित लोगो को इसके बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा ग्रसित लोगो को सुरक्षा किट जल्द उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया।