फाइनेंस कंपनी के आगे से बाइक चोरी करता है युवक गिरफ्तार

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : एसकेआर कॉलेज के आगे एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के आगे से बाइक चोरी करते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी संजय राम के पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई है।उसके पास से एटीएम कार्ड और अन्य सभी सामान भी बरामद हुए हैं। यह प्राथमिकी रंजन कुमार नामक दनियामा थाना क्षेत्र के नीमी गांव निवासी व्यक्ति के द्वारा दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि मोटरसाइकिल ऑफिस के आगे लगाकर काम कर रहा था इसी बीच एक व्यक्ति को गाड़ी लेकर भागने के प्रयास करता हुआ देखा उसके पास गया और पूछताछ करने लगा ।इसके बाद पुलिस आ गई और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।