शेखपुरा /बरबीघा : भारतीय जनता पार्टी के 40 वी स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भाजपाइयो ने जगह जगह स्थापना दिवस मनाया। बरबीघा नगर परिषद के वार्ड संख्या -13 रामपुर सिंडाय गांव में बीजेपी नेता हीरालाल सिंह ने पार्टी का ध्वज अपने मकान पर लगाया । साथ ही पार्टी के संस्थापक,विचारक,मार्गदर्शक स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,स्वर्गीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही पार्टी के इन नेताओं के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आपलोग भी प्रदेश नेतृत्व राष्ट्रीय नेतृत्व का पालन ईमानदारी पूर्वक करे। उधर बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह ने भी शहर के राजोपुरम मोहल्ला स्थित अपने आवास पर पार्टी ध्वज फहराया। साथ कोरोना के रोकथाम हेतु पीएम राहत कोष में 11 हजार रुपये जमा किया। इसी तरह जिला में अनेकों जगह पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।