गोविंदपुर, नवादा-: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बरतला निवासी बेवसाई 35 वर्षिये मुकेश कुमार को शनिवार कि सुबह असामायिक मौत हो गई। जिसे घर में परिवार नहीं रहने से घर में रही अकेली भाभी रिचा देवी को दांह संस्कार को लेकर काफी परेशान रही मगर कोई भी ग्रामीण व रिश्तेदार उनके दांह संस्कार के लिए आगे नहीं आई तब थक-हारकर मृतक के भाभी ने स्थानीय मुखिया अफरोजा खातुन तथा बेवसाई प्रकोष्ठ के प्रखंड सचिव राजेश कुमार को जानकारी दी, जानकारी मिलते ही गोविंदपुर मुखिया अफरोजा खातुन एवं बेवसाई प्रकोष्ठ सचिव राजेश कुमार ने मृतक मुकेश कुमार के घर पहुंच कर उनके अंतिम संस्कार कि व्यवस्था किया तथा ठेला रिक्शा के सहारे सकरी नदी घाट ले जाकर दांह संस्कार किया।
बताया जाता है कि लॉक डाउन के कारण मृतक के रिश्तेदार परिजन नहीं पहुंच सके और ग्रामीण कोरोना संक्रमण के भय से कोई नहीं सटा नहीं ही डर से कोई मृतक दांह संस्कार करने नहीं सामील हुआ । इस परिस्थिति मे गोविंदपुर मुखिया अफरोजा खातुन एवं बेवसाई प्रकोष्ठ सचिव राजेश कुमार ने मृतक को दाह संस्कार किया।