पंचायत भवन का औचक निरीक्षण: केवल एक कर्मचारी उपस्थित, बाकी लापता – अनाधिकृत लोग सरकारी दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ करते मिले

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
 अनुमंडल पदाधिकारी, बिहार शरीफ के द्वारा अस्थावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज महम्मदपुर के पंचायत भवन महम्मदपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में केवल कृषि सलाहकार बृजभूषण चौधरी उपस्थिति पाए गए। पंचायत भवन में दो अनाधिकृत व्यक्ति मनरेगा के संचिका पर कार्य करते पाए गए इस संबंध में उनसे पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया पंचायत रोजगार सेवक के कार्यों में उनके द्वारा सहयोग किया जाता है। इस संबंध में संबंधित पंचायत रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण किया गया है। साथ ही सभी अनुपस्थित कर्मी पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कार्यपालक सहायक, ग्रामीण आवास सहायक, लेखापाल से स्पष्टीकरण किया गया है।