कुंदन कुमार,जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में मतदान दिवस 6 नवंबर को जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग एवं पीआरओ ऐप निर्बाध रूप से क्रियाशील रखने के उद्देश्य से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित इंटरनेट सेवा प्रदाता को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिलांतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग एवं पीआरओ ऐप के सफल संचालन हेतु इंटरनेट सेवा निर्बाध रूप से क्रियाशील रखना सुनिश्चित करेंगे, ताकि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक ससमय संपन्न किया जा सके ।
उन्होंने कहा कि जिलान्तर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, उन क्षेत्रों में अधिक से अधिक क्षमता वाले मोबाइल नेटवर्क की सुविधा हर हाल में उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी प्रकार की बाधाएं उत्पन्न न हो सके ।
इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी, लाईव वेबकास्टिंग कोषांग – सह – उप विकास आयुक्त, नालंदा , नोडल पदाधिकारी, लाईव वेबकास्टिंग कोषांग – सह – जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, आई टी प्रबंधक, सहित BSNL Airtel, Jio, वोडाफोन, आइडिया, जिओ के सेवा प्रदाता आदि उपस्थित थे ।