कुंदन कुमार,जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त नालन्दा जिलान्तर्गत सातो विधानसभा यथा -171 अस्थावां,
172- बिहारशरीफ,173- राजगीर ( अ.जा ),174- इस्लामपुर,175- हिलसा,176- नालन्दा एवं 177- हरनौत विधानसभा क्षेत्र के लिए EVM (BU&CU) तथा Vvpat के पूरक रेंडमाइजेशन सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों/सचिवों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक कार्य सम्पन्न किया गया ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नालन्दा, नोडल पदाधिकारी EVM कोषांग, नालन्दा, उप निर्वाचन पदाधिकारी,नालन्दा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, आई टी प्रबंधक, नालन्दा, सहित राष्ट्रीय जनता दल ,जदयू , बीजेपी , लोजपा , कांग्रेस, बसपा पार्टी के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित थे।