मसौढ़ी : मसौढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से एक माह पूर्व अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने रविवार को मसौढ़ी अनुमंडल चौराहा के पास से बरामद किया। इस दौरान अपहृता का कथित प्रेमी व सूरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अपहर्ता सूरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं बरामद की गई नाबालिग अपहृता की मेडिकल जांच एवं बयान कलमबद्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही थी। मालूम हो कि एक महीना पहले मसौढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक मुहल्ले से नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई थी। तहकीकात में पता चला कि सूरज कुमार के साथ भागी है। इस मामले को लेकर गायब लड़की के स्वजन द्वारा सूरज कुमार के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी कराई। वही पुलिस ने करवाई करते हुए। मसौढ़ी अपह्रता व अपहर्ता बरामदगी को गिरफ्तार करने की प्रयास में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपहृता व अपहर्ता मसौढ़ी नदवा से लौट रही थी। अनुमंडल चौराहा के पास से इस सूचना पर एसआई देवकुमार राम अनुमंडल पहुंच कर दोनों को गिरफ्त में लेने में कामयाब रहे।