नवादा : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों के विरुद्ध पुलिस ने काटा चालान

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
रजौली : थाना क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों के विरुद्ध सख्ती से पेश आ रही पुलिस ने चालान काट कर जुर्माने की राशि वसूल की। रविवार की सुबह बजरंगबली चौक पर थाने के विधि व्यवस्था थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा लॉकडाउन उलंघन करने वाले बाइक सवारों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने बताया कि लोक डाउन के उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों से लगातार विभिन्न चौक चौराहों पर जांच अभियान चलाकर बगैर हेलमेट वाले बाइक चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी जांच अभियान की कड़ी में रविवार को भी 35 बाइकों की जब्ती की गई। जिससे कुछ बाइक चालकों से मौके पर हीं हाथों हाथ चालान काट कर जुर्माने की राशि वसूल की गई। साथ ही साथ जिनका चालान नहीं कटा वह बाइक थाने लायी गयी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से निकलने वाले बाइक सवारों से हेमलेट समेत विभिन्न वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत जुर्माने की राशि वसूल की जा रही है।जुर्माना नहीं देने वाले बाइक चालकों को बाइक जप्त कर थाने में रखें जा रहे हैं। उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगों से खासकर युवा वर्ग से लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से ना निकलने की अपील की है।