नई पोखर की मुखिया मंजू देवी ने पंचायत को कराया सैनिटाइज

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायत के जनप्रतिनिधि भी लगातार अपने पंचायत में इस महामारी को भगाने के लिए वैकल्पिक उपाय कर रहे हैं. राजगीर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नई पोखर पंचायत की मुखिया मंजू देवी के नेतृत्व में पंचायत के नालियों एवं गलियों को सैनिटाइज कराया गया. ताकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पंचायत के लोग लड़ सकें. मुखिया मंजू देवी ने बताया कि आज पूरा देश इस महामारी से त्रस्त है और इससे बचने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉक डाउन किया है इतना ही नहीं उनके द्वारा कल रात्रि में कोरोना को हराने के लिए दीप जलाने का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें पंचायत वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. उन्होंने कहा कि पंचायत को सुरक्षित रखने के लिए सेनीटाइज कराया जा रहा है ताकि करो ना जैसी वैश्विक महामारी का प्रकोप कम हो सके. और हम सभी इस जंग में जीते.