शेखपुरा। कोरोना से बचाव को लेकर चलाया जा रहे टीका महोत्सव के प्रथम दिन रविवार को 14 सौ लोगों को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टिका दिया गया। टीकाकरण का यह उत्सव बाबा साहेब भीमराव की जयंती 14 अप्रैल बुधवार तक जारी रहेगी ।इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि नहीं टीकाकरण अभियान के तहत सरकार सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 490 लोगों को टिका दिया। जबकि रेफरल अस्पताल बरबीघा क्षेत्र में 400 लोगों को अरियरी में 100, चेवाडा मे 220 शेखूपुरसराय में 130 और सदर अस्पताल में 50 लोगों को टिका दिया गया ।जबकि घाटकुसुंभा में मात्र 10 लोगों को टीका दिया जा सका। टीका महोत्सव को लेकर जिले में एक दिन की की खुराक ही उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य में टीका की अगली खेप आने वाले 24 घंटे में पहुंचने वाली है ।जिसके बाद वहां से शेखपुरा को भी टीका की पर्याप्त खुराक उपलब्ध हो जाएगी।