शेखपुरा : जिले में टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ लिया है। पांच दिन के विराम के बाद पहली जुलाई से यहाँ टीकाकरण महाभियान के रूप में चलाया जा रहा है। तीन दिन में यहाँ सात हजार लोगो को टीका दिया गया. जिले में कुल टीकाकरण की संख्या एक लाख पार कर गयी. स्वास्थ्य विभाग इसे बड़ी सफलता के रूप में ले रही है. टीका लेने वालो में युवाओ की संख्या ज्यादा है. जिले में बुधवार और शुक्रवार को बच्चो के लिए चलाये जा रहे नियमित टीकाकरण के कारण उस दिन भी इस अभियान को जारी रखा जा रहा है. हालाकि उन दो दिन कोविड से बचाव के टिके कुछ कम स्थानों पर दिया जा रहा है. शेष अन्य दिनों में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 35 से 37 स्थानों पर टीका देने को लेकर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है. अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह के अंत तक जिला को पूर्णरूपेण शतप्रतिशत टीकाकृत कर दिया जाना है. सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में कड़े निर्देश प्राप्त हुए है. इसी लक्ष्य के अनुरूप यहाँ टीका के डोज भी भेजे जा रहे है. जिले की कुल जनसंख्या के 54 प्रतिशत लोग 18 बर्ष से उपर के टीका के पात्र है. इसमें से अभी तक लगभग 21 प्रतिशत लोगो को टिका दिया जा चूका है. प्रतिशत के हिसाब से बरबीघा और शेखोपुरसराय क्रमशः प्रथम और द्वितीय है. दोनों क्षेत्र में यह प्रतिशत 24 से उपर है. शेष लगभग तीन लाख लोगो को माह के अंत तक टीका दे दिया जायेगा. टीका लगवाने में सबसे ज्यादा आगे सदर प्रखंड शेखपुरा के लोग है. यहाँ अभी तक 26 हजार से ज्यादा लोगो को टीका दिया जा चूका है. इसके बाद बरबीघा में 21 हजार, अरियरी में 11 हजार, शेखोपुरसराय में 10 हजार, चेवाडा में 75 सौ और घाटकुसुम्भा में 06 हजार लोगो ने टीका ले लिया है. जिला स्वास्थ्य समिति ने सबसे पहले घाटकुसुम्भा प्रखंड को ही पूर्ण टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा है।