चुलाई शराब के साथ रंगेहाथ दो गिरफ्तार

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो लोंगो को चुलाई शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि बरबीघा थाना क्षेत्र के बेलाव गांव से शराब लेकर बाहर निकल रहे उसी गांव निवासी स्व स्वार्थ पासवान के पुत्र धीरज पासवान को दो लीटर चुलाई शराब के साथ धर दबोचा गया। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पीयूष कुमार ने किया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के पचना हट्टी में छापामारी करने जा रही टीम की नजर वरुई -पचना पथ पर एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर पड़ी। जो एक गैलन में 7 लीटर की मात्रा चुलाई शराब को बेचने बाहर निकल रहे थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पचना हट्टी निवासी सुदामा केवट के रूप में हुई। बरामद शराब को जब्त कर अलग अलग प्राथमिकी दोनो के विरुद्ध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।