शेखपुरा। चार बच्चों के पिता ने पहली बीबी और बच्चो को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। इससे व्यथित विवाहिता न्याय की गुहार लेकर महिला थाना पहुंची है। दरसल पीड़ित महिला बबिता देवी ने कहा है कि उसकी शादी निकटवर्ती लखीसराय जिले के सिसमा गांव निवासी शिशुपाल सिंह के साथ कई वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद कई वर्षों तक पति पत्नी का सम्बंध में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन दो वर्ष पूर्व पति से छोटी मोटी बात को लेकर झगड़ा हुआ था ।जिसके बाद पति शिशुपाल सिंह ने अपनी पत्नी पीड़ित बबिता देवी और चारों बच्चों नवनित कुमार, कल्पना कुमारी,ज्योति कुमारी और ऋतु कुमारी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया । बबिता देवी अपने चारो बच्चों के साथ अपने मायके अरियरी के कसार गांव में रह रही है।रविवार को पीड़ित महिला को पता चला कि उसके पति शिशुपाल सिंह ने दूसरी शादी रचा ली है ।ऐसे में पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची है। महिला ने कहा है कि उसके बच्चों का भरण पोषण करने के लिए कानून उसे जरूर न्याय दिलाएगा। इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष चन्दना कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा थाना दिए गए आवेदन की जांच की जा रही है। जांचोपरांत न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।