घरेलू विवाद को लेकर मारपीट में दो महिला तीन घायल

नवादा
 जनादेश न्यूज़ नवादा
रजौली : थाना क्षेत्र के रजौली पश्चिमी पंचायत के कुंडला मोहल्ले में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दो महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। घायलों में मसोमात शबनम परवीन, पुत्री रानी परवीन व भतीजा शामिल है।
घायल मसोमात शबनम परवीन ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर मोहल्ले के ही अहिया खान उर्फ मौला अली खान व उसकी पत्नी तहनूम निशा, शाहरुख खान एवं उसके दो बेटों ने मिलकर उनलोगों के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। जिससे उसकी बेटी रानी प्रवीण जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। हल्ला-हंगामा सुनकर बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे के साथ भी उक्त लोगों ने जमकर मारपीट की। जिससे उसका भी माथा फट गया। मारपीट के बाद घायलावस्था में ही लोग थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।घायलों ने बताया कि उक्त लोग काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं। वे लोग मुहल्ले वालों के साथ भी मारपीट करते हैं। जिससे पूरे मोहल्ले के लोग भी त्रस्त रहते हैं।
रजौली से पंकज कुमार आर्य की रिपोर्ट