गिद्धौर में सातवें दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सम्पन्न। 

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर( अजित कुमार यादव) प्रखंड के दो विद्यालयों में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के सातवें दिन भी कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था व दंडाधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न हो गया। इस दौरान प्रखंड के प्लस टू महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में परीक्षा के प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की भाषा विषय की परीक्षा में 638 छात्र ने भाग लिया व 17 छात्र अनुपस्थित थे। वहीं द्वितीय पाली में कला संकाय की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में 13 छात्र उपस्थित व 01 अनुपस्थित पाये गये। इधर प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में प्रथम पाली के विज्ञान संकाय के भाषा विषय विषय की परीक्षा में 436 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया व 14 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में 23 उपस्थित व 01 छात्र अनुपस्थित रहे। इस मौके पर महाराजा चंद्रचूड़ विद्यामंदिर परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी गोपाल कृष्णन पुलिस पदाधिकारी के रूप में सहायक अवर निरीक्षक सब्बीर अहमद, रतनपुर केंद्र पर दण्डाधिकारी के रूप में सीओ अखिलेश कुमार सिन्हा, पुलिस पदाधिकारी अवर निरीक्षक किसुन राय सहित पुलिस बल के जवान की देख रेख में परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया।