गबय गांव में गेहूं फसल कटनी प्रयोग

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शुक्रवार को प्रखंड में ग्राम पंचायत-गवय के ग्राम-गवय में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत उपज दर ज्ञात करने हेतु हरेक वर्ष की भांति इस कृषि वर्ष 2020-21 में भी रैंडम पद्धति द्वारा चयनित प्लॉट संख्या- 4086 पर 10 मीटर गुणा 5 मीटर में गेहूं फसल कटनी प्रयोग संपन्न कराया गया है। जिसमें राकेश कुमार, निरीक्षी पदाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, शशिकांत कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी , मनीष कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, शेखपूरा एवं ग्राम पंचायत के मुखिया एवं अन्य किसान लोग भी शामिल हुए। 10 मीटर गुणा 5 मीटर में गेहूं की वजन 16 किलो 500 ग्राम हुआ। जो प्रति हेक्टेयर 30 क्विंटल उपज का आकलन किया गया।