कल से फिर 18 वर्ष आयु से उपर उम्र के युवकों का टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा :18 बर्ष से उपर के युवाओ का टीकाकरण सोमवार से एक बार फिर से शुरू होने की संभावना है। इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन डा केएमपी सिंह ने बताया कि टीका की खेप देर शाम तक यहाँ पहुच जायेगा। 18 बर्ष से उपर के लोगो का टीकाकरण अभियान जिले में दो दिनों से बंद है। यास तूफान के कारण हवाई उडान में आई बाधा को इसका कारण बताया जा रहा है। इसी कारण से दवा की डोज पुणे से पटना और फिर राज्य के जिलो में नहीं पहुच पायी है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग टीका की खुराक उलब्ध कर उसे सभी केन्द्रों तक पहुचाने में लगी है तो दूसरी ओर लोग टीका लेने से ही परहेज कर रहे हैं। हलाकि इस आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान में ब्रेक आ जाने को लेकर अब किसी को आश्चर्य नहीं होता। इसी महीने की 09 तारीख से शुरू यह अभियान यहाँ दवा के अभाव में कई बार ठप्प हो चूका है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य प्रायोजित इस टीकाकरण अभियान के लिए जिले के टीका भंडार में एक भी खुराक शेष नहीं है। हलाकि सदर प्रखंड शेखपुरा में इस टीका के पांच वायल और शेखोपुरसराय में एक वायल उपलब्ध है। जबकि सदर अस्पताल, बरबीघा, चेवाडा, अरियरी और घाटकुसुम्भा प्रखंड प्रथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर खुराक समाप्त हो गया है। उधर 45 बर्ष से उपर के लोगो के लिए टीका का पर्याप्त भंडार यहाँ उपलब्ध है। जिला टीका भंडार गृह में इसके 220 वायल मौजूद हैं. इसके अलावे टीकाकरण के लिए सभी प्रखंड प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर वितरित किये गए खुराक मिलाकर 418 वायल टीका उपलब्ध है।