शेखपुरा : सोमवार की सुबह नगर थाना पुलिस भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ सदर प्रखंड अंतर्गत सूरदास पुर गांव स्थित देसी शराब निर्माण केन्द्र पर छापामारी की गई। छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने की । इनके साथ नगर थाना से ए एस आई राम बाबू और रामानुज प्रसाद भी शामिल थे। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर अर्धनिर्मित शराब को टीना में छुपाकर रखा गया था। जिसे नष्ट कर दिया गया।उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। लेकिन एक हजार लीटर से अधिक मात्रा में अर्द्ध निर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया।