पटना :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में पूरे हिंदुस्तान से उनके 9 मिनट मांगे और अपील करते हुए कहा कि, 5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट के लिए आप सब अपने घरों की लाइट्स बंद कर मोमबत्ती,दीया या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं. इससे हमारे देश के पुलिसकर्मियों, स्वास्थकर्मियों और उन लोगों का मनोबल बढ़ेगा जो कोरोना के खिलाफ पहली लाइन में खड़े होकर उसका सामना कर रहे हैं. पीएम की इस अपील का देशभर के लोगों ने समर्थन किया और जैसे ही 9 बजे. सब लोगों ने घरों के आगे दीया जलाएं और एक बार फिर कोरोना कमांडोज को शुक्रिया कहा. तो चलिए देखते हैं भारत की एकजुटता की कुछ शानदार तस्वीरें…