अस्पताल परिसर में दीदी की रसोई का डीएम ने किया उद्घाटन,मरीजों को मिलेगा निःशुल्क भोजन

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) मुख्यालय स्थित 75 सैय्या अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को डीएम नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने जीविका द्वारा संचालित दीदी की रसोई का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर डीडीसी नवादा दीपक कुमार मिश्रा, एसडीएम रजौली आदित्य कुमार पीयूष, एलआरडीसी प्रमोद कुमार,बीडीओ संजीव झा,प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार और जीविका बीपीएम मौजूद रहे।इस दीदी की रसोई का संचालन धरोहर जीविका महिला विकास स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।दीदी की रसोई में मरीजों को तीनों समय मुफ्त में पौष्टिक खाना दिया जाएगा।साथ ही परिजनों के लिए भी भोजन दिया जाएगा। जीविका दीदियों की देख-रेख में ही दीदी की रसोई का संचालन होगा।दीदी की रसोई में छह जीविका दीदी मिलकर इसका संचालन करेंगी।इसके लिए जीविका दीदियों को 6 हजार हर महीने वेतन भी मिलेगा।इस रसोई मे आपको रोटी,दाल और चावल से लेकर डोसा,चौमिन और समोसा भी मिलेगा,जिसका मूल्य बाजार के मुकाबले बहुत कम है।दीदी की रसोई में मरीजों के परिजनों के लिए भी उचित व्यवस्था किया गया है,जिससे वो भी अपने परिवार के साथ बैठकर खाने का लुत्फ उठा सकेंगे।डीएम ने कहा कि जीविका दीदी द्वारा संचालित दीदी की रसोई नामक कैंटीन में मरीजों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा।वहीं मरीजों के साथ आनेवाले परिजन भी न्यूनतम मूल्य पर भोजन कर पाएंगे।