शेखपुरा : जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र में मध्य विद्यालय तेऊस में शिक्षक के पद पर कार्यरत एक 35 वर्षीय युवक धर्मराज कुमार की मौत अज्ञात वाहन से कुचला कर हो गई। वे सदर प्रखंड के गुन्हेसा गांव निवासी स्व रामाश्रय सिंह के पुत्र बताये गए है। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद शाम में वे बरबीघा शहर स्थित अपने डेरा से वाईक पर सवार होकर गांव चले आये थे। रविवार के दिन शाम में वे वाईक पर सवार होकर बरबीघा लौटने के क्रम में आरडी कॉलेज रेलवे गुमटी और एकसारी बीघा गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें और उनके वाईक को कुचल दिया। घटना के बाद उनकी हालत गम्भीर रहने के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन शिक्षक की मौत रास्ते मे ही हो गई। बाद में उनके शव को सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जहां उसे पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। घटना की खबर सुनने के बाद गुन्हेसा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। सूत्रों ने बताया कि मृतक की शिक्षक पद पर अनुकम्पा के आधार पर ढाई साल पहले हुई थी। घटना की खबर मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष बुद्धन भाई सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के पार्थिब शरीर का अंतिम दर्शन किया। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया।