संस्कार पब्लिक स्कूल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। जिले के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा, जूम ऐप के माध्यम से 7 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया । इस अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा के प्रबंधक बिनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए योग के माध्यम से बीमारियों से दूर रहने का फॉर्मूला दिनचर्या में शामिल करने की बात कही । इस योग दिवस पे योग शिक्षक आशीष आर्य ओर शारीरिक शिक्षक अमर कुमार ने छात्र-छात्राओं को कई योग आसन कराये एबं स्वस्थ रहने का मंत्र दिया ।