शिक्षक अभ्यर्थी का ट्विटर कैम्पेन कल

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
पटना: प्रारंभिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया में हो रही लेट-लतीफी से आज सभी अभ्यर्थी परेशान हैं। करीब एक साल का अवधि गुजर गया, पिछले साल शुरू हुई प्रक्रिया अभी तक पुरी नहीं हो सकी है।
बिहार शिक्षक बहाली मोर्चा के प्रदेश संयोजक सोनू कुमार सोनी ने बताया की शुक्रवार के शाम ट्विटर पर एक मुहिम छेड़ा गया है जिसमें राज्य के सभी शिक्षक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे अौर सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपना संदेश पहूँचाने का काम करेंगे। लंबित शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो यह मांग करेंगे।उन्होंने कहा की सरकार अपनी इच्छाशक्ति दिखाएं तो अगले दो माह में बहाली प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की कुछ ऐसे असमाजिक तत्व है जिनका बहाली से कोई वास्ता नहीं है वे कोर्ट केस करके बहाली फंसाने एवं पैसा उगाही का कार्य करते है, विभाग ऐसे लोगों को चिंहित कर कार्रवाई करें। राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य कोर्ट कचहरी के चक्कर में बर्बाद हो रहा हैं।