शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दूसरे चरण का मतदान, यहां देखिए 94 सीट का वोटिंग प्रतिशत!

बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
पटना :- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया. इस दौरान 53.51 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोटिंग किया. आज मंगलवार को 17 जिलों के कुल 94 सीटों के लिए आज वोट डाले गए, जिसमें 53.51 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया इसकी जानकारी चुनाव आयोग ने दी. बिहार में पहले के अपेक्षा दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा.
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1463 प्रत्याशी शामिल हैं. इस चरण में सबसे अधिक 52 सीटों पर आरजेडी चुनाव लड़ रही है, जबकि 44-44 पर बीजेपी और एलजेपी, 34 पर जेडीयू और 22 सीटों पर कांग्रेस मैदान में हैं.