बरबीघा : रविवार को शहर के थाना चौक से कोईरीबीघा तक शहर को सेनिटाइजर का कार्य जदयू नेता- रवि शंकर उर्फ बंटी शर्मा और डॉ० सुनील दूबे के नेतृत्व में किया गया। इस तरह का कार्य बरबीघा विधानसभा के समस्त गांव मोहल्लों में चलाने की योजना है। बरबीघा थाना चौक से कोईरीबीघा में छिड़काव प्रत्येक गली और नाली पूरा घूम घूम कर किया गया। साथ ही लोगों के बीच में बताया गया कि अभी इस महामारी से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है सभी लोग अपने घर में रहे । जबकि किसी से मिलने के क्रम में एक दूसरे से दूरी बना कर रहे और बार बार अपने हाथ पैर साबुन से धोएं।