मतदाता जागरुकता अभियान के तहत घर- घर दस्तक कार्यक्रम, वोटिंग की अपील स्वीप आइकन मानव ने कृष्णापुर में चलाया अभियान

नालंदा
जगदीश न्यूज़ नालंदा
हिलसा (नालंदा )आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान(स्वीप कार्यक्रम) की कड़ी में हर-घर दस्तक अभियान चलाते हुए ज़िला स्वीप आइकॉन आशुतोष कुमार मानव ने सोमवार को मियाँ विगहा में कहा कि वोट हमारा ऐसा हथियार है जिसके बदौलत हम देश – समाज की सूरत बदल सकते हैं. वहीं इसका प्रयोग नहीं करने वाले लोकतंत्र के बेहतर सारथी कभी नहीं हो सकते.
घर घर जाकर श्री मानव ने लोगों से संवाद किया तथा ख़ासकर मतदाताओं से कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में आप सभी अपने पड़ोसियों तथा पूरे गाँववासियों को जागरुक करते हुए बूथ पर जाकर वोटिंग के लिए कहें और वोट दिलवाकर जागरूक देशभक्त का कर्तव्य निभाएँ. वोट देकर ही आप अपने पसंद की सरकार बना सकते हैं.
क़ोरोना काल के चलते फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उपस्थित मतदाताओं एवं भावी वोटरों महिलाओं तथा युवाओं से ख़ासकर अनुरोध किया गया कि वे मास्क लगाकर ही वोट देने जाएँ. उन्होंने कहा कि हमें हर क़ीमत पर अपने वोट का प्रयोग करना है ताकि स्वच्छ सरकार का गठन हो सके. कार्यक्रम में समाजसेवी सौरव कुमार, रंजन कुमार, गणेश कुमार गुप्ता, दयानंद प्रसाद, अवधेश रावत, रमेश कुमार, सुनील सिंह, राजेश कुमार समेत कई लोग शामिल थे